फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित मात्रा में ही सामान लेकर बंदियों से करें मुलाकात

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिला जेल में निरुद्ध बंदियों से मुलाकात करने आने वाले उनके परिजन बाहरी सामान निर्धारित मात्रा में ही लाएं। जिला जेल के औचक निरीक्षण के दौरान मंगलवार को यह निर्देश डीएम ने जेलर को दिया। डीएम ने कहा कि जेल की कैंटीन से ही सामान की बिक्री कराएं और उसकी मात्रा जेल मैन्युअल के अनुसार हो। इस दौरान जेल परिसर में ठेला लगा कर नमकीन, बिस्किट बेंचने वाले बुजुर्ग को डीएम ने तत्काल बाहर जाने को कहा और भविष्य में दोबारा पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम सुरेंद्र सिंह और एसएसपी आनंद कुलकर्णी 3:30 बजे के लगभग भारी फोर्स के साथ जिला जेल पहुंचे। एक घंटे के निरीक्षण में जेल की बैरकों या किसी अन्य स्थान से कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। मुलाकातियों की जहां से ऑनलाइन पर्ची जारी होती है वहां पर डीएम ने प्राइवेट बिजली कनेक्शन कराने का निर्देश दिया। जेल में डंप पड़े साबुन और सर्फ के पैकेट को साफ कराने के लिए डीएम ने जेलर को कहा। इसके साथ ही जेल के भीतर डस्टबिन रखवाने और परिसर की साफ सफाई का निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह और एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और जेलर पीके त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें