फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की गुणवत्ता खराब होने पर किसानों किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। स्थानीय विकास खंड परिसर स्थित राजकीय बीज गोदाम पर मंगलवार को बीज की गुणवत्ता खराब होने पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों का कहना था धान का बीज खराब किस्म की दी गई है। इससे पैदावार पर असर पडे़गा। एडीओ एजी ने किसानों को मुआवजे का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

विकास खंड के लगभग तीन दर्जन से अधिक किसानों को धान का बीज सीओ 51 वितरित किया गया था। बीज गोदाम प्रभारी ललित कुमार ने बताया था कि यह 110 दिन में पक कर तैयार हो जाएगा। किंतु धान में पचास दिन पर ही बाली निकल गई। जिससे धान की पैदावार बहुत ही कम होने की संभावना है। इससे आक्रोशित किसान नसीम खान, देवराज, संतोष कुमार, मुरलीधर, रामलाल पाल, सुधाकर पाल, उमा शंकर, राजेश कुमार मंगलवार को बीज गोदाम प्रभारी के यहां पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। एडीओ एजी सत्यनारायण ने किसानों को बताया कि इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे और किसानों को मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें