फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: विश्वनाथ मंदिर के पास जलान शोरूम के किचन में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Wed, 11 Nov 2026 01:36 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास जलान शोरूम के किचन में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
वाराणसी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित जलान शोरूम में बुधवार को किचन में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शोरूम की छत की तरफ से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। फिलहाल आग नियंत्रित कर ली गई है।

विज्ञापन


किचन में लगी थी आग
जानकारी के अनुसार, आग शोरूम के किचन में लगी थी। इसके बाद धुआं उठने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचने से आग को फैलने से रोकने में मदद मिली।
 

Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी आग - फोटो : अमर उजाला
आग नियंत्रित होने से मिली राहत
काशी विश्वनाथ मंदिर के पास का इलाका होने के कारण घटना को लेकर लोगों में चिंता थी। हालांकि दमकलकर्मियों की तत्परता से आग को नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें