फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi crime: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को 20-20 साल की सजा, बालिका ने खुद बताई थी आपबीती

Wed, 01 Mar 2023 11:34 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक आदित्य नारायण सिंह ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी वादी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि 16 वर्षीय नातिन उसके घर में रह रही थी। 28 दिसंबर 2015 को सुनील अपने साथी गोविंद राजभर के साथ उसकी नातिन को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट प्रथम) त्रिभुवन नाथ की अदालत ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में छाही सारनाथ निवासी सुनील और शंकरपुर चौबेपुर निवासी गोविंद राजभर को दोषी करार दिया। साथ ही 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। 58-58 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर दोषियों को दो-दो वर्ष की अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी। अदालत ने वसूले गए जुर्माने में से 75 हजार रुपये पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक आदित्य नारायण सिंह ने पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष के अनुसार चौबेपुर थाना क्षेत्र निवासी वादी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसका कहना था कि 16 वर्षीय नातिन उसके घर में रह रही थी। 28 दिसंबर 2015 को सुनील अपने साथी गोविंद राजभर के साथ उसकी नातिन को बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। इस मामले में विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पीड़िता को उनके कब्जे से बरामद किया था। मेडिकल में पीड़िता से दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पीड़िता ने भी सामूहिक दुष्कर्म की बात कही थी। अदालत ने साक्ष्यों को देखा और गवाहों के बयान के आधार पर दोनों दोषी ठहराते हुए सजा सुना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें