फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: एयरपोर्ट पर पार्किंग के लिए गो फर्स्ट एयरलाइंस से लिया गया 25 लाख का शुल्क, क्या है पूरा मामला ?

Wed, 01 Mar 2023 10:23 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एप्रन पर दस महीने से खड़े विमान के पार्किंग शुल्क के रूप में गो फर्स्ट एयरलाइंस से 25.20 लाख रुपये वसूले गए हैं।
विज्ञापन
गो फर्स्ट एयर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के एयरपोर्ट पर खड़े  गो फर्स्ट एयरलाइंस से पार्किंग के  25.20 लाख रुपए लिए गए। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एप्रन पर दस महीने से खड़े विमान के पार्किंग शुल्क के रूप में गो फर्स्ट एयरलाइंस से 25.20 लाख रुपये वसूले गए हैं। लैंडिंग के दौरान विमान के इंजन में तकनीकी खराबी आने की वजह इसे हवाईअड्डे के एप्रन पर खड़ा किया गया था। जिस पर अब लाखों का पार्किंग शुल्क वसूला गया है। 

विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल 27 अप्रैल को गो फर्स्ट एयरलाइंस का विमान दिल्ली से बाबतपुर आ रहा था। लैंडिंग के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने कुशलता दिखाते हुए विमान को सुरक्षित एप्रन पर उतारा। इस दौरान एयरलाइंस के काफी प्रयास के बावजूद भी दिक्कत दूर नहीं हो सकी।
बता दें कि एयरपोर्ट पर विमान के वजन के हिसाब से पार्किंग शुल्क लिया जाता है। इस विमान का शुल्क 350 रुपये प्रति घंटे की दर से लिया गया। एयरलाइंस को हर महीने 2.52 लाख रुपये चुकाने पड़े। एयरपोर्ट के अधिकारियों का कहना है कि अभी विमान का मरम्मत नहीं हुआ है। प्लेन जबतक अप्रन पर रहेगा तबतक पार्किंग शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें