फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ब्रिटेन से लौटे युवक की सेहत में सुधार, कोरोना के नए स्ट्रेन की रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 05 Jan 2021 01:51 AM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
new Corona strain - फोटो : iStock
विज्ञापन

ब्रिटेन से लौटे युवक की सेहत में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। बीएचयू सुपरस्पेशयलिटी कांप्लेक्स के विशेष कोरोना वार्ड में भर्ती युवक की अभी पुणे से जीनोम टेस्ट की रिपोर्ट आनी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ही बीएचयू प्रशासन की भी नजर रिपोर्ट पर लगी है। इसके बाद आगे के इलाज पर फैसला होगा। उधर, युवक की ससुराल वालों की सेहत के बारे में भी फीडबैक लिया जा रहा है।

विज्ञापन

 
मिर्जापुर निवासी युवक को कोरोना के नए स्ट्रेन का संक्रमण है या नहीं, इसकी पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद होगी। फिलहाल नए स्ट्रेन का संदिग्ध मरीज मानकर ही उसका इलाज किया जा रहा है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बीएचयू के सुपरस्पेशियलिटी कांप्लेक्स में अलग वार्ड में उसे भर्ती किया गया है। सीएमओ आफिस से भी युवक की जांच, इलाज आदि के बारे में रोजाना फीडबैक लिया जा रहा है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि आईएमएस बीएचयू माइक्रोबायोलॉजी लैब से जीनोम टेस्ट के लिए उसका सैंपल पुणे भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आनी है। तब तक युवक बीएचयू में डॉक्टरों की निगरानी में है। सुंदरपुर स्थित ससुराल में होम क्वारंटीन लोगों की सेहत के बारे में भी रोजाना फीडबैक लिया जा रहा है।

एसी कोच में यात्रा करने वालों की भी होगी आरटीपीसीआर जांच

विज्ञापन

ब्रिटेन से लौटे युवक ने दिल्ली से शिवगंगा एक्सप्रेस से वाराणसी तक की यात्रा 17/18 दिसंबर को की थी। अब रेलवे की ओर से उस कोच में यात्रा करने वाले लोगों की सूची मिल गई है और सभी की आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से संपर्क कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें