फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में विस्फोटक लगाकर पिता- पुत्र की हत्या, मास्टर माइंड साथी संग गिरफ्तार

Sat, 01 Sep 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी के मिल्कोपुर में विस्फोटक लगाकर पिता- पुत्र की हत्या करने के मामले में मास्टर माइंड सोनू और उसके साथी को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया है। हालांकि इस संबंध में पुलिस अधिकारी कोई जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं।  
विज्ञापन


सोनू और उसके साथी से शुक्रवार को अज्ञात स्थान पर लखनऊ से आई नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए), एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस), इंटेलिजेंस ब्यूरो, क्राइम ब्रांच और पुलिस की अलग-अलग टीमों ने घंटों पूछताछ कर विस्फोटक की गुत्थी सुलझाने की कोशिश की।

पूछताछ में सामने आया कि मंगलवार की रात सोनू अपने दोस्त और पिता के साथ चंदौली से चार पहिया वाहन से लालजी के घर आया। आधी रात बाद उसने विस्फोटक पदार्थ से धमाका कर पिता-पुत्र की हत्या की। मैकेेनिकल ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण सोनू ने विस्फोटक पदार्थ कैसे तैयार किया, उसमें क्या मिलाया था, कहां से लाया था, यह जानने के लिए जांच एजेंसियां पूछताछ में जुटी हुई है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि पूछताछ और छापेमारी जारी है। संभावना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा होगा और ठोस साक्ष्यों के साथ आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।  मिल्कोपुर में सड़क किनारे मकान बनवाकर खली-चूनी की दुकान खोल रखे लालजी यादव और उनके बेटे अजय की मंगलवार की आधी रात बाद डेटोनेटर फ्यूज सहित अन्य विस्फोटक पदार्थ से धमाका कर हत्या कर दी गई थी।

वारदात की वजह चौक क्षेत्र के सराफा कारोबारी वर्मा परिवार और लालजी सहित अन्य के बीच 20 बिस्वा जमीन पर काबिज होने की रंजिश बताई गई है। प्रकरण को लेकर चौबेपुर थाने में लालजी के भाई श्यामजी की तहरीर पर चौक क्षेत्र के सराफा कारोबारी प्रतीक वर्मा व उसके परिवार के किरन चंद वर्मा, विपिन चंद वर्मा, विनोद चंद वर्मा और लखरांव के मुन्नीलाल यादव व उसके बेटे सोनू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

सोनू के अलावा अन्य पांच नामजद आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गुरुवार को हिरासत में ले लिया था। गुरुवार की देर रात जिले में ही छापेमारी के दौरान सोनू और उसका एक साथी क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गया।

लखनऊ से आई सेना की टीम ने लिए सैंपल

- फोटो : amar ujala
 मिल्कोपुर में लालजी यादव और उनके बेटे अजय की हत्या किस विस्फोटक पदार्थ से की गई, इसकी पड़ताल करने के लिए शुक्रवार की दोपहर बाद लखनऊ से सेना की पांच सदस्यीय टीम गांव पहुंची। सेना की टीम ने इस दौरान सील किए गए घटनास्थल से सैंपल एकत्र किए। मौके से बरामद विस्फोटक पदार्थ का एक टुकड़ा कब्जे में लिया। 

इस बीच विस्फोट में आरडीएक्स के इस्तेमाल की अटकलों पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने यह कहकर विराम लगाया कि फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट आए बगैर बताना मुश्किल कि विस्फोटक क्या था। फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट जल्द ही आने वाली है। 

बेसुध है लालजी की पत्नी
पति और बड़े बेटे की हत्या के बाद मुंबई से गुरुवार की देर रात छोटे बेटे सत्यप्रकाश के साथ घर आई प्रभावती देवी की हालत शुक्रवार को भी बेसुधों जैसी रही। परिजनों ने बताया कि चौबीस घंटे में अन्न का एक दाना भी प्रभावती के गले से नीचे नहीं उतरा। उधर, लालजी की हत्या के आरोपी मुन्नीलाल यादव के लखरांव स्थित घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजन कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। 
विज्ञापन

अफसरों से वारदात के बारे में पूछेंगे सीएम योगी

सोये हुए पिता पुत्र के तख्त और चारपाई के नीचे डेटोनेटर फ्यूज और वायर लगा किए धमाके - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शहर आएंगे तो मिल्कोपुर गांव की सनसनीखेज वारदात के बारे में अफसरों से पूछताछ करेंगे। इसे लेकर पुलिस महकमे के अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। 

आधी रात बाद वर्मा परिवार के सदस्य को की थी कॉल
तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि मंगलवार की आधी रात बाद आरोपी सोनू ने वर्मा परिवार के एक सदस्य को कॉल किया था। कॉल किसलिए की गई थी, इसकी भी गुत्थी सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका जताई गई है कि वारदात को अंजाम देने के बाद सोनू ने वर्मा परिवार के सदस्य को इसकी जानकारी दी होगी।

एसएसपी ने चौबेपुर थानाध्यक्ष पर जताई नाराजगी
मिल्कोपुर गांव के दोहरे हत्याकांड को लेकर एसएसपी ने थानाध्यक्ष चौबेपुर पर नाराजगी जताई है। एसएसपी ने कहा कि दुस्साहसिक तरीके से की गई घटना ने चौबेपुर थाना की पुलिस की विफलता को उजागर किया है। इस घटना को चुनौती की तरह लेेते हुए क्राइम ब्रांच से सहयोग लेकर वारदात का जल्द खुलासा किया जाए। लापरवाही बरते जाने पर एसएसपी ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें