भारतीय जनता पार्टी ने काशी क्षेत्र के जिलों में अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा की। इसमें वाराणसी महानगर के शकील अहमद, वाराणसी जिला के मोहम्मद शाहिद खान जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं। चंदौली के इकबाल अहमद राजू, गाजीपुर के फैयाज खां, मिर्जापुर के महफूज आलम अंसारी, भदोही के मोहम्मद अली, सोनभद्र दारा शिकोह, जौनपुर के रियाजुल हसन जिलाध्यक्ष बनाये गए हैं।
हर बूथ पर पांच मोटरसाइकिल और पांच स्मार्ट फोन वाले होंगे सदस्य
भाजपा के 15 मंडलों की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें हर सेक्टर में बूथों के सत्यापन की जिम्मेदारी सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी के बीच बांटा गया। हर बूथ पर एससी, एसटी, ओबीसी के 10-10 सदस्य बनाना अनिवार्य किया गया है।
बूथों की कैटेगरी तय करने के बाद वहां पदाधिकारी लगाए जाएंगे। हर बूथ पर पांच मोटरनसाइकिल वाले कार्यकर्ता और पांच स्मार्ट फोन वाले कार्यकर्ताओं को बूथ समिति में शामिल करना अनिवार्य है।