बीते डेढ़ माह से वाराणसी का एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर है, जिससे सांस रोगियों की समस्या बढ़ती जा रही है। स्मॉग का भी खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
हवा में नमी बढ़ने के साथ ही वायु प्रदूषण सेहत के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति देखी जाए तो बीते नवंबर में 20 से अधिक दिन एक्यूआई इंडेक्स 300 से ऊपर रहा है। इसमें सात दिन हवा की स्थिति काफी खराब रही है।
ऐसी स्थिति में बगैर मास्क लगाए घर के बाहर जाना स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है। चिकित्सकों ने भी सावधानी बरतने की सलाह दी है। दिसंबर में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 के ऊपर ही है। हवा की इतनी खराब स्थिति ये दर्शाती है कि प्रदूषण आने वाले समय में आपदा जैसी स्थिति पैदा कर सकता है।
ये रहा हाल
1 दिसंबर- 351
2 दिसंबर- 349
3 दिसंबर- 336
4 दिसंबर- 336
5 दिसंबर- 362
6 दिसंबर- 358
7 दिसंबर- 374
8 दिसंबर- 340
9 दिसंबर- 354
10 दिसंबर- 393