फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ कॉरीडोर मुद्दे पर प्राइवेट मेंबर बिल लाएगी ‘आप’

Tue, 11 Dec 2018 04:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कॉरिडोर निर्माण के लिए हो रहा धवस्तीकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 काशी विश्वनाथ कॉरिडोर मुद्दे पर शीतकालीन सत्र में आप के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह प्राइवेट मेंबर बिल लाने जा रहे हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के संदर्भ में कई लोगों से चर्चा करने के लिए राज्यसभा सांसद 16 दिसंबर को वाराणसी आ रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि आप के प्रदेश प्रभारी अपने काशी दौरे पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलेंगे, साथ ही संकट मोचन के महंत डॉ. विश्वंभर नाथ मिश्रा से भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

इसके अलावा धरोहर बचाओ समिति के अध्यक्ष राजनाथ तिवारी, राजेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार शर्मा तथा अन्य भवन स्वामियों से भी मुलाकात करेंगे। शीतकालीन सत्र में कॉरिडोर के मुद्दे की सच्चाई देश के सामने लाएंगे और भाजपा के दोहरे चेहरे का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह ने उपरोक्त मुद्दों पर पीड़ित व्यापारियों, नागरिकों, सामाजिक संगठनों आदि का आह्वान किया कि अपनी बातों को तथ्यों के आधार पर राज्यसभा सांसद संजय सिंह के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें