फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGRS Ranking: जन शिकायतों के निस्तारण में वाराणसी ADG जोन प्रदेश में नंबर वन, इन छह जिलों को भी मिली उपलब्धि

Wed, 07 Aug 2024 06:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जुलाई माह के जन शिकायतों के निस्तारण में वाराणसी जोन पुलिस को पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही जोन के छह जिलों ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
एडीजी जोन वाराणसी पियूष मोर्दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में वाराणसी एडीजी जोन को प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। शासन के जुलाई माह के मूल्यांकन रिपोर्ट में वाराणसी जोन अव्वल आया।

विज्ञापन


साथ ही साथ पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र और पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र को भी प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि पर एडीजी जोन पियूष मोर्डिया ने बताया कि यह सभी के परिश्रम और मेहनत, लगन का परिणाम है।

एडीजी जोन पियूष मोर्डिया के अनुसार आईजीआरएस में जोन के छह जिलों में चंदौली, मिर्जापुर जौनपुर, भदोही, गाजीपुर, सोनभद्र भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एक परिक्षेत्र व तीन जनपदों के निस्तारण का स्तर संतोषजनक न होने के कारण मूल्यांकन रिपोर्ट में उनकी रैकिंग प्रभावित हुई है, जिन्हे भविष्य में और सावधानी व समयबद्ध रुप से ध्यान देकर शासन के मंशा के अनुरुप शिकायतों का निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें