फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSSC: हिंदी के प्रश्नों में लगा समय, जीएस ने उलझाया, मध्यम स्तर का रहा पेपर; वाराणसी के 8 केंद्रों पर परीक्षा

Sun, 19 Apr 2026 11:29 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की सहायक आचार्य परीक्षा 8 केंद्रों पर हुई। 6129 में से बड़ी संख्या अनुपस्थित रही—पहली पाली में 1103 व दूसरी में 1556 ने परीक्षा छोड़ी। पेपर मध्यम स्तर का रहा, हिंदी आसान पर जीएस ने उलझाया। रविवार को 6036 अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSSC: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से शनिवार को सहायक आचार्य पद की परीक्षा कराई गई। 8 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 6129 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। पहली पाली में 1103 और दूसरी में 1556 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 

विज्ञापन


परीक्षार्थियों के अनुसार पेपर मध्यम दर्जे का था। हिंदी के सवाल आसान थे पर पेपर थोड़ा लेंदी था इसीलिए समय लग गया। कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि जीएस के सवालों ने भी उलझा दिया। 

अभ्यर्थियों ने बताया कि कुल 100 अंक के पेपर आए थे। दो पालियों में दो-दो घंटे के सीमित समय में सभी सवालों को हल करना था। इसमें विषयों के अलावा सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 
विज्ञापन


सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पहली पाली में 2349 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से सिर्फ 1246 ने ही परीक्षा दी। ऐसे ही दूसरी पाली में 3780 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से सिर्फ 2224 ने परीक्षा दी। रविवार को भी 8 केंद्रों पर परीक्षा होगी, जिसमें 6036 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।  

विज्ञापन

पेपर न ज्यादा कठिन था न आसान था। मध्यम दर्जे का था। हिंदी का पेपर थोड़ा लेंदी था। इनमें समय ज्यादा लग गया। - स्मिता त्रिपाठी, भदोही

कुल 100 अंक का प्रश्नपत्र रहा। जिसने पढ़ा उसके लिए औसत था। लोगों को आसान लगा लेकिन मध्यम स्तर का था। - डॉ. पंकज मिश्रा, प्रतापगढ़

पेपर अच्छा हुआ है। पढ़ाई की थी तो आसान लगा। हिंदी के पेपर में थोड़ा समय लगा। जीएस के प्रश्न भी कठिन थे। - रीमा यादव, प्रयागराज

पेपर में जीएस के प्रश्न कठिन पूछे गए थे। हिंदी का पेपर ठीक था। पेपर के लिए समय थोड़ा कम पड़ गया। - अभय राज सिंह, प्रयागराज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें