फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिले के 34 फीसदी बच्चे देंगे CBSE 10वीं की अंक सुधार परीक्षा, 20 अप्रैल तक आवेदन; जानें अपडेट

Sun, 19 Apr 2026 11:19 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सीबीएसई ने कक्षा 10 छात्रों को अंक सुधार के लिए दूसरी परीक्षा का मौका दिया है, जो 15 मई से 1 जून तक होगी। जिले के 22,932 छात्रों में से करीब 8 हजार शामिल हो सकते हैं। आवेदन 20 अप्रैल तक होंगे। दोनों परीक्षाओं का सिलेबस समान रहेगा और बेहतर अंक ही अंतिम माने जाएंगे।
विज्ञापन
CBSE Board Exam - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से इस बार कक्षा 10वीं के छात्रों को अंक सुधार परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। जिले के 55 सीबीएसई विद्यालयों के 22,932 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा दी।

विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 1 जून तक कराई जाएगी। इसमें 34 फीसदी यानी करीब 8 हजार छात्र शामिल होंगे। इसके लिए 20 अप्रैल तक आवेदन मांगे गए हैं। परीक्षाएं शुरू होने के पहले ही छात्रों ने जनवरी में ही दोनों बोर्ड परीक्षाएं देने का विकल्प चुना था। 

सीबीएसई की जिला समन्वयक नीलम सिंह ने बताया कि बोर्ड ने इस बार कक्षा 10वीं के छात्रों को दो बार परीक्षा देने की सुविधा दी गई है। इसके लिए छात्रों का नामांकन बोर्ड की ओर से कराया गया। जिले के 55 सीबीएसई विद्यालयों के कक्षा 10 के छात्रों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन दिया था। 

विज्ञापन

बीते 15 अप्रैल को कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित हुए हैं। अब अंक सुधार परीक्षा 15 मई से प्रस्तावित हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए एक बार फिर आवेदन मांगे गए हैं। 20 अप्रैल तक छात्रों को आवेदन करने हैं। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में करीब 8 हजार छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हुई थीं। 55 केंद्रों पर कुल 46,478 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने थे। 

इसमें कक्षा 10 के 22,932 और कक्षा 12 के 23,546 छात्र-छात्राएं शामिल थे। हालांकि पूरी परीक्षा में करीब 10 फीसदी छात्र अनुपस्थित रहे। इस बार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 10 मार्च तक और 12वीं की 9 अप्रैल तक चलीं।
विज्ञापन

दोनों चरण में सिलेबस समान
पहले और दूसरे चरण की परीक्षा का सिलेबस समान रहेगा और इसमें पूरे पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्रों के लिए परीक्षा केंद्र भी समान होंगे। यदि किसी छात्र ने दोनों परीक्षाएं दीं तो उसके अधिकतम अंक फाइनल माने जाएंगे। उदाहरण के लिए, यदि किसी के पहले एग्जाम में ज्यादा अंक आए और दूसरे एग्जाम में कम, तो पहले चरण के अंक को अंतिम माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें