फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने पोस्टर जारी कर बनारसी पान का बिखेरा स्वाद, शौकीनों से पूछा ये सवाल

Fri, 11 Dec 2020 02:16 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
banarasi paan
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने एक पोस्टर जारी कर बनारसी पान का स्वाद बिखेरा है। पोस्टर में यूपी टूरिज्म ने रस भरे बनारसी पान के स्वाद और महक की चर्चा की है।

विज्ञापन


 "खइके पान बनारस वाला....खुल जाए बंद अकल का ताला" ये गाना ज्यादातर बनारस की सभी पान की दुकानों पर बजता रहता है। यूं तो बनारस में आपको हर गली के नुक्कड़ और चौराहे पर पान की दुकान मिल जाएगी, लेकिन इनमें कुछ दुकानें ऐसी हैं, जिनकी चर्चा विदेशों तक है। भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लोग इसके कायल हैं और दूर-दूर से आकर इसका स्वाद चखते हैं।

banarasi paan
इसी स्वाद को यूपी टूरिज्म ने ट्वीट कर बिखेरा है। ट्वीट में लिखा है कि कि रस भरे पान की महक और स्वाद के क्या ही कहने। ऊपर से पान जब बनारस वाला हो तो मजा और भी दोगुना हो जाता है। ट्वीट में यूपी टूरिज्म ने बनारसी पान के शौकीनों से पूछा कि अगर आपने भी कभी बनारसी पान का स्वाद चखा हो तो जरूर बताइए। 

हमारे देश में पान बहुत शौक से खाया जाता है। कई जगहों पर खाना खाने के बाद इसे खाने की परंपरा भी है। यह न सिर्फ एक मिष्ठान का काम करता है बल्कि यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

banarasi paan

आइए जानते हैं कितने तरह के होते हैं बनारसी पान: 

  • बनारसी सादा पान: सादा और स्वादिष्ट का मेल है बनारसी सादा पान। इस पान को बनारस में सबसे ज्यादा खाया जाता है। हर उम्र के लोग इसे पसंद करते हैं।
  • बनारसी मीठा पान: एक भीनी महक के साथ मीठा स्वाद का कॉम्बीनेशन है बनारसी मीठा पान। ज्यादातर युवा इसे खाना पसंद करते हैं।
  • बनारसी पंचमेवा पान: अपने नाम की तरह ही है ये पान। पंच मेवों के साथ मसालों का फ्लेवर वाला ये पान किसी खास मौके पर ट्रीट में खिलाया जाता है।
  • बनारसी जर्दा पान: भारतीय मसालों के साथ मिंट फ्लेवर का कॉम्बीनेशन है ये पान जो आपकी सांसों में भी समा जाएगा।
  • बनारसी गुलाब पान: फ्रेश, गुलकंद की भीनी-भीनी खुशबू और मिठास के साथ कुछ फ्रूटी सिरप आपको मजा आ जाएगा।
  • बनारसी केसर पान: केसर का रसीला स्वाद और साथ में इलायची स्वाद के साथ-साथ आपकी सारी थकान दूर कर देगा।
  • बनारसी नवरत्न पान: गुलकंद, मिंट, इलायची, सौफ और बहुत सारी चैरी को पान के पत्ते में लपेटकर खाने का जो मजा है वो आप कभी नहीं भूल पाएंगे।
  • बनारसी राजरत्न पान: जब बात क्लास की हो तो बनारसी राजरत्न पान सबको पीछे छोड़ता है। इसका टेस्ट भी इसके नाम की तरह रॉयल है। 
  • बनारसी अमावात पान: खट्टे और मीठे का कॉम्बीनेशन है बनारसी अमावात पान। आम पापड़ इस पान को खास बनाता है।
  • बनारसी पान गिल्लोरी: ये पान काफी हद तक बनारसी मीठे पान जैसा ही होता है। बस इसमें कुछ मेवों के साथ गुलकंद मिलाया जाता है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें