सेवापुरी से पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल और दक्षिणी से किशन दीक्षित सपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को 24 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की गई है। इसमें वाराणसी समेत पूर्वांचल के छह जिलों की आठ सीटें शामिल हैं। जिसमें आजमगढ़ और वाराणसी के दो, मिर्जापुर, बलिया, जौनपुर एवं मऊ की एक-एक सीट शामिल है।
वाराणसी शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से किशन दीक्षित जबकि सेवापुरी सीट से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल को सपा ने प्रत्याशी घोषित किया है। ठीक इसी तरह आजमगढ़ की मुबारकपुर विधानसभा सीट से पार्टी ने पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव और सगड़ी सीट से डा. एचएन पटेल को मैदान में उतारा है।
वहीं मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना सीट से वैद्यनाथ पासवान, बलिया नगर सीट से पूर्व मंत्री नारद राय, जौनपुर की मड़ियाहू सीट से सुषमा पटेल और मिर्जापुर के छानवे विधानसभा से क्रीती कोल पर सपा ने दांव लगाया है।
पढ़ेंः टिकट घोषित होते ही बलिया की दो सीटों पर बगावत, भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के जदयू में शामिल होने की अटकलें तेज