नामांकन जुलूस को लेकर और कलेक्ट्रेट अंदर न जाने के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। इस दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों की नारेबाजी से कलेक्ट्रेट और कचहरी परिसर के साथ ही सर्किट हाउस का इलाका गूंजता रहा। सोमवार को शहरभर में वाहन रेंगते रहे। जिससे आम नागरिकों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शहर की अंदर की बात करें तो मैदागिन, कबीरचौरा-गोदोलिया चौराहा, नई सड़क, बेनिया और चेतगंज इलाके में यातायात बाधित रहा। वाहनों में फंसे लोग यातायात व्यवस्था को कोसते रहे। इधर, रविदास जयंती के मद्देनजर सीर गोवर्धन में उमड़ी भीड़ के कारण लंका क्षेत्र में भी वाहनों भारी दवाब है।