विधानसभा चुनाव के मद्देनजर परिवहन निगम की ओर से वाराणसी परिक्षेत्र की 227 बसें चुनाव ड्यूटी में लगाई गई हैं। इसके अलावा मंगलवार को 40 और बसों को चुनाव में भेजने की तैयारी है। इससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ेंगी।
हालांकि परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि परिक्षेत्र के सभी डिपो में बसों को जरूरत के हिसाब से संबंधित रूटों पर संचालित किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखने के लिए स्टेशन प्रबंधन में अधिकारियों के साथ कर्मियों को निर्देशित किया गया है।