छात्रों की परीक्षा रद्द करने का फैसला छात्रों के स्वास्थ्य के हिसाब से ठीक है। अब प्रमोट करने के नियमों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि अगली कक्षा में दाखिले में परेशानी न हो।
- डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य, रामेश्वर महादेव इंटर कॉलेज, क्राइस्ट नगर
छात्र हित में सरकार ने परीक्षा रद्द करने का जो निर्णय लिया है, वह स्वागत योग्य है। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रमोट करने के लिए गाइडलाइन का इंतजार है।
- डॉ. प्रतिभा यादव, प्रधानाचार्य, आर्य महिला इंटर कॉलेज
कोरोना संक्रमण को देख परीक्षा न कराने का शासन ने सही फैसला लिया है। अब प्रमोशन के लिए गाइडलाइन छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाया जाना चाहिए।
- डॉ. आनंद प्रभा सिंह, प्रधानाचार्य, निवेदिता शिक्षा सदन इंटर कॉलेज
सीबीएसई की परीक्षा टलने के बाद से ही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर अटकलें लगाई जा रही थी। परीक्षा तो रद्द हो गई है, अब शासन की ओर से नियमावली का इंतजार है, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।
- डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य, गंगापुर इंटर कॉलेज
परीक्षा की तैयारी लगभग पूरी हो गई थी। बस पाठ्यक्रम को दोहराया जा रहा था। अब परीक्षा निरस्त होने के बाद प्रमोट करने के नियमों का इंतजार है। उसके आधार पर आगे का फैसला लेंगे।
- अंकित कुमार यादव, छात्र
कोरोना संक्रमण की वजह से विद्यालय भले ही बंद रहा, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा की तैयारी चलती रही। अब बोर्ड की ओर से प्रमोशन का क्या आधार होता है, इसकी उत्सुकता बढ़ गई है।
- मनिष्का पांडेय, छात्रा
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परिस्थिति को देख फैसला तो सही लिया है। अब प्री बोर्ड और 11वीं में मिले नंबर के आधार पर कैसे प्रमोशन का मूल्यांकन करेंगे, इसका इंतजार है।
- नित्या त्रिपाठी, छात्रा