फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जर्जर भवन गिराने की तैयारी में नगर निगम, एक-एक मकान का होगा सर्वे

Thu, 03 Jun 2021 10:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

इस शनिवार तक सर्वे रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद जर्जर भवन गिराए जाएंगे। नगर निगम ने इसकी पूरी कार्ययोजना बना ली है।
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में आगामी सोमवार से शहर के जर्जर भवन गिराए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने पूरी कार्ययोजना बना ली है। नगर निगम के मुख्य अभियंता सूरज पाल सिंह ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से जोनवार जर्जर भवन गिराए जाएंगे। शनिवार तक सर्वे रिपोर्ट आ जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। जोन में एक-एक मकान का सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान यह भी देखा जा रहा है किन मकानों में मकान मालिक और किराएदार का विवाद चल रहा है। पुरानी सूची से इनका सत्यापन कराया जा रहा है। इसके आधार पर नई सूची तैयार होगी।

कई लोगों ने नगर निगम में आवेदन किया है कि उनके मकान को जर्जर घोषित किया जाए। इसका भी सत्यापन कराया जा रहा है। ताकि किसी प्रकार गलती न होने पाए। एक अधिकारी ने बताया कि कुछ लोग जर्जर भवन घोषित कराके किराएदारों से मकान खाली कराने की फिराक में लगे हैं। किसी भी भवन को गिराने से पहले उसकी पूरी कुंडली तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधि विशेषज्ञों से राय लेकर इन भवनों को गिराया जाएगा। पहले चरण में सत्यापन कराया जा रहा है ताकि किसी प्रकार की दिक्कत न होने पाए। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग जर्जर भवन गिराने के लिए संसाधन जुटाने में लगा है। ताकि गिराने के दौरान संसाधनों की कमी न रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें