फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः भदोही से भाजपा विधायक को यौन शोषण मामले में क्लीन चिट, भतीजा गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2020 04:51 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भदोही के भाजपा विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी को शनिवार को सामूहिक दुष्कर्म मामले में सबूतों के अभाव में क्लीन चिट मिल गई। अधिकारियों ने बताया कि उनके भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को दर्ज किए गए एफआईआर में आरोपित पांच अन्य लोगों को भी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप से मुक्त कर दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी की एक 40 वर्षिय महिला ने विधायक और उनके भतीजों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने उसके साथ 2017 में दुष्कर्म किया था। इसके बाद एसपी रामबदन सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जांच के दौरान विधायक और पांच आरोपियों के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिल पाया। इसलिए उन्हें किलीन चिट दे दी गई है। 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी के भतीजे को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके परिवार के एक अन्य सदस्य, नीतेश, जिसे एफआईआर में नामित किया गया था, उस पर छेड़छाड़ करने और महिला के लिए अभद्र भाषा प्रयोग करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट के सामने महिला का बयान दर्ज किए जाने के बाद दो सदस्यीय एक टीम को मामले की जांच सौंप दी गई थी। इस टीम में गुलफशा महिला थाना की प्रभारी भी शामिल थीं। यह टीम महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए सबूत जुटाने में असफल रही। इसके अलावा आरोप लगाने वाली महिला ने मेडिकल परीक्षण करवाने से भी मना कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें