फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोलेः स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के रूप में विकसित होगा वाराणसी का सिगरा स्टेडियम, खिलाड़ियों के लिए बनेगा रेस्टोरेंट

Fri, 12 Nov 2021 10:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पूर्वी पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स हब के रूप में बनारस को विकसित करने की योजना है। 
 
विज्ञापन
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी पहुंचे केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सिगरा स्टेडियम को आधुनिकतम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स हब के रूप में बनारस को विकसित करने की योजना है।

विज्ञापन


स्टेडियम में इनडोर और आउटडोर खेलों के लिए स्टेडियम व हॉल का निर्माण किया जाएगा। दिव्यांगों के लिए रैंप और खिलाड़ियों के लिए रेस्टोरेंट का भी निर्माण किया जाएगा।शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री ने डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान खेल मंत्री ने सिगरा स्टेडियम में होने वाले निर्माण कार्यों का जायजा लिया। खेल मंत्री ने बताया कि हाई लेवल मीटिंग में सिगरा स्टेडियम को आधुनिकतम स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के रूप में विकसित करने पर चर्चा होगी। यहां पर खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी आधुनिकतम सुविधाओं को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्मार्ट सिटी के तहत मैदान में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेने के साथ ही खिलाड़ियों के लिए उपकरण व अन्य संसाधनों की जानकारी ली। निरीक्षण में दौरान उन्होंने स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिकारी सुविधाएं बढ़ाने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाएं। इससे युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति बढ़ावा मिल सके। इस दौरान उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों का प्रजेंटेशन भी देखा। इस दौरान नगर आयुक्त प्रणय कुमार सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह सहित स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें