फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: उल्लास मधुमास में शहनाई और तबले पर सजे चैती के सुर, कलाकारों ने श्रोताओं को किया आनंदित

Sat, 20 Apr 2024 09:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

कला प्रकाश और रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नार्थ की ओर से उल्लास मधुमास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली से आए प्रसिद्ध शहनाई वादकों ने शहनाई वादन से श्रोताओं का मन मोह लिया। 
विज्ञापन
उल्लास मधुमास कार्यक्रम में शामिल कलाकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कला प्रकाश और रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ की ओर से शनिवार को रथयात्रा स्थित कन्हैया लाल गुप्त स्मृति भवन में उल्लास मधुमास का आयोजन हुआ। दिल्ली से आए प्रसिद्ध शहनाई वादक पंडित संजीव शंकर और पंडित अश्विनी शंकर ने शहनाई वादन से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने राग मारू बिहाग में आलाप के साथ अपनी सुमधुर प्रस्तुति का प्रारंभ किया।

विज्ञापन


इसके पश्चात राग मारू बिहाग में विलंबित और द्रुत रचनाएं प्रस्तुत कीं। राम भजन के वादन के बाद बनारसी चैती के वादन के साथ प्रस्तुति का समापन किया। उनके साथ तबले पर सिद्धार्थ चक्रवर्ती ने संगत की। 

दूसरी प्रस्तुति में बनारस घराने के अग्रणी तबला वादक पं. रामकुमार मिश्र ने अपने सुपुत्र राहुल मिश्र के साथ तबला वादन की प्रस्तुति दी। पिता पुत्र की जोड़ी ने तीन ताल में उठान, ठेके का विस्तार, रेला, परन, कायदा, टुकड़ा आदि प्रस्तुत कर श्रोताओं को आनंदित किया। 
विज्ञापन


हारमोनियम पर पंडित धर्मनाथ मिश्र ने सहयोग किया। इस अवसर पर केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पंडित धर्मनाथ मिश्र का कला प्रकाश के अध्यक्ष अशोक कपूर ने अभिनंदन किया। 

कलाकारों का स्वागत रत्नेश जैन, सुरेश खंडेलवाल, प्रो. जगदीश राय, गणेशजी अग्रवाल, विनोद गुप्ता और अनिल केशरी ने किया। संचालन डॉ. अनुराधा रतूड़ी और डॉ. आशीष जायसवाल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें