फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुभासपा के कार्यालय में फंदे से लटका मिला युवक, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 20 Apr 2024 07:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र में सुभासपा के कार्यालय के टिनशेड से एक युवक का शव फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
UP Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पतेरवां गांव के नई बाजार का सुजीत पटेल (28) शनिवार को फरीदपुर में रिंग रोड के किनारे सुभासपा के कार्यालय के टिनशेड से बेल्ट के फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। उधर, सूचना पर पहुंची सारनाथ थाने की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
अमरदीप पटेल ने बताया कि उसके छोटे भाई सुजीत ने सारनाथ में इंकलेव कॉलोनी, गोला निवासी एक व्यक्ति के पास अपनी बाइक 20 हजार रुपये में गिरवी रखी थी। 18 अप्रैल को अपने साढू के लड़के बरबसपुर निवासी बृजेश पटेल से ऑनलाइन 22 हजार रुपये का भुगतान कराकर बाइक व कागजात ले लिया। घटना के बाद सुजीत का शव लटका मिला। उसकी बाइक वहीं मिली, जहां उसने गिरवी रखी थी। 

अमरदीप ने कहा कि जब शव लटका हुआ मिला था तो सुजीत का चप्पल मौके पर नहीं था। शव मौके से हट जाने के बाद चप्पल वहीं मिला। पेशे से राजगीर सुजीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी लगभग सात वर्ष पूर्व जौनपुर में हुई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी है। सारनाथ थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर तहरीर के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें