फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Traffic: यू-टर्न व्यवस्था से काशी के दो चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुधरी, तीन और पर होगी लागू; ये है प्लान

Sun, 09 Jun 2024 11:33 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: वाराणसी के प्रमुख चौराहों पर अक्सर जाम का झाम बना रहता है। कई-कई मिनट तक लगे इस जाम में लोग खड़े रहते हैं। चिलचिलाती धूप में बनारस के जाम को कोसते रहते हैं। जिले के कई चौराहों पर यू-टर्न व्यवस्था लागू की गई है। यहां काफी हद तक जाम से राहत मिली है। इस व्यवस्था को अन्य तिराहों और चौराहों पर भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
मंडुवाडीह चौराहे पर वनवे के लिए लगाई गई बैरिकेटिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चौकाघाट और उसके बाद मंडुवाडीह, चितईपुर व सुंदरपुर चौराहे पर लागू की गई यू-टर्न व्यवस्था से रोज जाम से राहगीरों को निजात मिली है। इसे देख यू-टर्न व्यवस्था अन्य प्रमुख चौराहों पर लागू करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि संबंधित चौराहे की स्थिति का अच्छे से अध्ययन करने और स्थानीय लोगों के फीडबैक के आधार पर ही अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


लंका स्थित मालवीय चौराहा पर लंका थाने और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद सुबह से देर शाम तक वाहन रेंगते नजर आते हैं। कुछ ऐसी ही स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के सामने भी रहती है। इसके अलावा वरुणा पार इलाके में पांडेयपुर चौराहे पर रोज भीषण जाम की समस्या से राहगीरों को जूझना पड़ता है। 

ट्रैफिक पुलिस की ओर से मालवीय चौराहा, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर व पांडेयपुर चौराहा और उसके चौतरफा की सड़कों की चौड़ाई, संबंधित लिंक मार्ग और ट्रैफिक प्रेशर का आंकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोदौलिया जाने के दो मार्गों का खोज रहे समाधान

सोनारपुरा चौराहा से जंगमबाड़ी तक और भेलूपुर थाना से गिरजाघर चौराहे तक रोज दिन में ट्रैफिक के प्रेशर के कारण जाम की स्थिति रहती है। इसकी एक बड़ी वजह ई-रिक्शा और ऑटो की बेतहाशा संख्या के साथ ही अतिक्रमण भी है। इन दोनों मार्गों पर नए सिरे से एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और नगर निगम का सहयोग लेकर जल्द क्रियान्वयन कराया जाएगा।

बोले अधिकारी
अलग-अलग मार्गों पर जाम की समस्या के कारण अलग-अलग हैं। ट्रैफिक की टीमें क्षेत्र विशेष की यातायात संबंधी समस्याओं का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार कर रही है। लोगों से फीडबैक भी लेंगे। इसके बाद स्थान विशेष के लिए जो कारगर उपाय होंगे, उस पर अमल करेंगे। - राजेश कुमार पांडेय, एडीसीपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें