फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women IPL T20: गांव से की शुरुआत, महिला आईपीएल टीम में मिली जगह, पढें- जौनपुर की जांबाज बेटियों की कहानी

Sat, 24 Feb 2024 03:40 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महिला आईपीएल टी-20 में हिस्सा लेने वाली जौनपुर की दो खिलाड़ियों की कहानी काफी रोचक है। कड़े संघर्ष के बाद दोनों ने इस मुकाम को हासिल किया है। जौनपुर के मचहटी गांव की शिखा पांडेय और बांकी गांव की रहने वाली राधा यादव अपने इस चयन से काफी खुश हैं।
विज्ञापन
Radha Yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच शुक्रवार को बंगलुरु में खेला गया। इसमें जौनपुर की दो बेटियों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई टीम में शामिल रहीं। चंदवक के मचहटी निवासी शिखा पांडेय और मड़ियाहूं के अजोसी गांव निवासी राधा यादव क्रिकेट में पूर्वांचल का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


जिला व्यायाम शिक्षक रविचंद्र यादव ने बताया कि डोभी के मचहटी गांव निवासी सुबाष पांडेय की बेटी शिखा के चयन से पूर्वांचल के खिलाड़ियों को ऊर्जा मिली है। बताया कि राधा यादव ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाना शुरू कर दिया था। वह अपने पिता के साथ मुंबई में रहती है। हाईस्कूल की परीक्षा उसने बांकी गांव स्थित केएन सिंह इंटर कालेज से पास की।

राधा के पिता ओम प्रकाश यादव कांदिवली में सचिन तेंदुलकर स्टेडियम के सामने सब्जी की दुकान लगाते हैं। राधा के पिता ओम प्रकाश यादव ने बताया कि महाराष्ट्र से खेलना शुरू किया और मुंबई क्रिकेट टीम के बाद वह वडोदरा की टीम की कैप्टन रही। राधा ने कोच प्रफुल्ल नायक से प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें