फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इलाज के दौरान गर्भवती की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Sat, 24 Feb 2024 02:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत के बाद घरवालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने गलत इंजेक्शन व दवा देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन कर रही है।  
विज्ञापन
jaunpur news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के आजमगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराने आई गर्भवती महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात 26 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर अस्पताल में परिवार के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव निवासी इंदल यादव की पत्नी रेनू यादव (26) गर्भवती थी। इसका इलाज एक माह से आजमगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डॉ. नीना तेवर की देख रेख में चल रहा था। पीड़ित के पति इंदल यादव का आरोप है कि शुक्रवार को तबीयत खराब होने की वजह से वह अपने पत्नी रेनू को अस्पताल लाया, जहां चिकित्सकों ने दवा देकर उसे पुन: घर भेज दिया। 

देर शाम गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे फिर से अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद अस्पताल में ही रेनू ने दम तोड़ दिया।  परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान गलत इंजेक्शन व दवा देने से ही रेनू की मौत हुई है। 
विज्ञापन


महिला की मौत की जानकारी होते ही अस्पताल के कर्मचारी समेत चिकित्सक दवा का कागजात लेकर मौके से फरार हो गए। परिवार के लोगों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शनिवार की सुबह पुलिस ने पीड़िता के पति इंदल की तहरीर पर अस्पताल के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष तारकेश्वर राय ने बताया कि अस्पताल में एक महिला की मौत की सूचना मिली है। मृतका के पति की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें