वाराणसी पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि रामनगर थानाध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने तफ्तीश शुरू की तो सामने आया कि आखिरी बार शाहिद के मोबाइल से उसकी बातचीत राहुल पटेल के साथ हुई थी। इसी आधार पर पुलिस टीम ने तफ्तीश को आगे बढ़ाया तो सामने आया कि डोमरी में जहां शाहिद का शव मिला था वहां 17 मार्च की रात राहुल के मोबाइल की लोकेशन थी। इसी आधार पर दोनों से सख्ती से अलग-अलग पूछताछ की गई तो वारदात की गुत्थी सुलझ गई।