Varanasi News: स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों लोग बुजुर्ग हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण बताया जा सकता है। फिलहाल लू लगने की संभावना जताई जा रही है।
बनारस स्टेशन पर शनिवार को दो अज्ञात शव मिले। स्टेशन मास्टर की सूचना पर जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। शनिवार को बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ के यात्री हॉल में बैठे-बैठे 60 वर्षीय एक व्यक्ति लुड़क गया। लोग उसके पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ प्रयागराज से बनारस आ रही पैसेंजर ट्रेन बनारस स्टेशन पर आकर रूकी। उसकी तीसरी बोगी में 52 वर्षीय एक व्यक्ति अचेतावस्था में मिला। उसे स्टेशन पर लाया गया तब तक उसकी मौत हो गई। उसके पास एक मोबाईल मिला जो बंद था। दोनों शवों को जीआरपी ने कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास कर रही है।