फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: नकली लोगो बनाकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी बेचने में दो गिरफ्तार, नकली जेवर और कैश बरामद

Tue, 19 Oct 2021 01:25 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी में नकली लोगो बनाकर आर्टिफिशियल ज्वैलरी बेचने वाले दो लोगों को चेतगंज पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से नकली जेवर और 71400 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी थाना चौक के चौखंभा निवासी सोनू रस्तोगी और साजन रस्तोगी है। इनके खिलाफ चेतगंज थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रामपुरा लक्सा निवासी सतीश कुमार सिंह ने सोमवार को चेतगंज थाने में शिकायत की थी कि उनके फर्म का नकली लोगो बनाकर सोनू रस्तोगी अपने भाई साजन रस्तोगी के साथ व्यापार करता है। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दुकान पर छापा मारकर दोनों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें