भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुविधा का पूरा ख्याल रखता है। यही वजह है कि किसी न किसी माध्यम से नई योजनाओं को संचालित कर यात्रियों को सुविधाजनक सफर के लिए प्रयासरत रहता है। इन सब के बीच कई बार निर्माण कार्यों के चलते रूट भी बदलना पड़ता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रयागराज स्टेशन पर कार्य के चलते कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव हुआ है। 9 मई से 6 जून तक चलने वाली 05193 छपरा-पनवेल स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते जाएगी।
विज्ञापन
गोदिया से 6, 13 व 20 मई को 08795 गोंदिया-छपरा स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार के रास्ते जायेगी। गोरखपुर से 10 जून को चलने वाली 01102 गोरखपुर-दादर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते जाएगी।
एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें निरस्त
एयर इंडिया एक्सप्रेस की हैदराबाद और बंगलूरू की उड़ानें बुधवार को निरस्त रहीं। इससे यात्रियों को परेशासी का सामना करना पड़ा। वाराणसी-हैदराबाद के लिए 150 यात्री और वाराणसी-बेंगलूरू के लिए 165 यात्रियों ने बुकिंग कराई थी। एयरलाइंस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा कि यात्रियों का विमान निरस्त होने पर यात्रियों को पैसा रिफंड किया जाएगा या यात्री तारीख आगे भी बढ़वा सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के स्थानीय प्रबंधक विक्रांत सिंह ने बताया कि हैदराबाद और बंगलूरू की विमान ऑपरेशनल कारणों से निरस्त किया गया है।