फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः बीएचयू और बीएलडब्ल्यू से सटी ग्राम पंचायतों की जलनिकासी समस्या का होगा स्थाई समाधान

Fri, 27 Aug 2021 03:35 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने पहाड़ी से कंचनपुर अस्सी नाले तक नई पाइप डालने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नाथूपुर और मड़ौली की समस्या के समाधान के लिए एक सप्ताह में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।

 
विज्ञापन
जलजमाव से होकर जाता युवक। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ृकाशी हिंदू विश्वविद्यालय और बीएलडब्लयू से सटी ग्राम पंचायतों की जलनिकासी की समस्या के स्थाई समाधान के लिए बृहस्पतिवार को रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बैठक हुई। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने पहाड़ी से कंचनपुर अस्सी नाले तक नई पाइप डालने का निर्देश दिया। इसके साथ ही नाथूपुर और मड़ौली की समस्या के समाधान के लिए एक सप्ताह में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बीएलडब्ल्यू के केंद्रीय सभागार में हुई बैठक में पहाड़ी से कंचनपुर अस्सी नाले तक नई पाइप लाइन बिछाए जाने तक खंडवा गेट से खंडवा कंचनपुर और यहां कालोनियों का सीवर बीएलडब्लू के नाले से निकलेगा। जलाली पट्टी रेलवे क्रॉसिंग दुर्गा मंदिर से नाथूपुर डकरा तक से होकर बीएलडब्लू के नाले से यहां की जलनिकासी होगी। नाथूपुर और मड़ौली के लिए निर्णय लिया गया कि इन दोनों ग्राम पंचायतों के जल निकासी के लिए एक सप्ताह के अंदर यहां के लोगों के साथ बैठकर विस्तृत रूट और नक्शा बनाकर जिलाधिकारी और कमिश्नर के माध्यम से शासन को भेजा जाएगा।

नगर निगम की सहभागिता से इन गांव के लोगों की जल निकासी की समस्या का समाधान किया जाएगा। बैठक में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, नगर आयुक्त प्रणय सिंह, जीएम बीएलडब्ल्यू अंजली गोयल, सुसुवाही गणेशपुरी और पहाड़ी, कंदवा, चितईपुर, मड़ौली नाथूपुर, जलाली पट्टी के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें