फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः कबीरचौरा मठ के महंत पर बुजुर्ग साधु ने लाठी से बोला हमला, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 27 Aug 2021 09:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

महंत विवेकदास ने बुजुर्ग  कबीरपंथी  साधु प्रह्लाद दास  (75) कई बार चप्पल पहन कर मठ में आने से मना किया था। बृहस्पतिवार सुबह भी वो चप्पल पहन कर आया। विवेकदास ने टोका तो बुजुर्ग साधु गुस्से में आ गया और लाठी से महंत पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
महंत विवेकदास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के चेतगंज थाना के कबीरचौरा स्थित कबीरमठ में महंत विवेकदास पर बृहस्पतिवार को हमला किया गया। इसकी शिकायत महंत ने लिखित तौर पर थानाध्यक्ष से की थी। वहीं, देर शाम हमलावर द्वारा माफी मांगने पर महंत ने शिकायत वापस ले ली। 

विज्ञापन


महंत विवेक दास ने बताया कि वह सुबह मठ के पीछे खेत में मचान बनवा रहे थे। इस दौरान उन पर हमला किया गया। उनके शिष्यों ने वहां पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। महंत की सूचना पर पुलिस ने हमला करने वाले को हिरासत में ले लिया। महंत पर हमले की सूचना मिलते ही थाने पर काफी संख्या में कबीरपंथी जमा हो गए।

काफी देर तक चली पंचायत के बाद हमला करने वाले के माफी मांगने पर महंत ने शिकायत वापस ले ली। महंत विवेक दास ने कहा कि यह मठ का अंदरूनी मामला है और हमला करने वाले ने माफी मांग ली है। इसलिए विवाद को आगे बढ़ाने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


नकली सोना रख लोन लेने के मामले में एक और महिला गिरफ्तार
मंडुवाडीह पुलिस ने बृहस्पतिवार को नकली सोना रखकर बैंक से लोन लेने के मामले में वांछित आदमपुर थाना क्षेत्र के राजघाट इलाके की रहने वाली आशा विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि आशा ने पूछताछ में बताया कि प्रवीण प्रकाश व प्रतीक ने मेरे खाते व आईडी पर दो लाख का लोन लिया था। उन्होंने मई 2021 में चेक से एक लाख 70 हजार निकाल लिए। बचे हुए रुपये एटीएम कार्ड से तीन बार में 30 हजार निकाल लिया। मेरे हिस्से का 10 हजार मुझे दे दिया। मैं भी लालच में आकर कैनरा बैंक गोल्ड लोन फ्रॉड में शामिल हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें