फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up chunav 2022: उम्मीदवारों की संपत्ति में बेतहाशा इजाफा, पत्नी भी पीछे नहीं, लक्जरी गाड़ियों और असलहों के भी हैं शौकीन 

Mon, 14 Feb 2022 10:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विधानसभा चुनाव 2022 के लिए नामांकन करने वाले पूर्वांचल के ज्यादातर प्रत्याशी खुद तो करोड़पति हैं ही पत्नी के नाम भी करोड़ों की चल-अचल संपत्ति है। इतना ही नहीं, ये उम्मीदवार लग्जरी गाड़ियों और असलहों के भी शौकीन हैं। 
 
विज्ञापन
Money - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वाले पूर्वांचल के ज्यादातर उम्मीदवारों की संपत्ति में इजाफा हुआ है। हलफनामे से पता चलता है कि बहुत से उम्मीदवार खुद तो करोड़पति हैं ही, उनकी पत्नी के नाम भी करोड़ों की चल-अचल संपत्ति है। इतना ही नहीं, ये उम्मीदवार लग्जरी गाड़ियों और असलहों के भी शौकीन हैं। 

विज्ञापन


आजमगढ़ के लालगंज से बसपा विधायक और प्रत्याशी आजाद अरिमर्दन की पांच वर्ष में चल संपत्ति घटी है लेकिन अचल संपत्ति में तीन गुना इजाफा हुआ है। पांच वर्ष पहले उनकी अचल संपत्ति चार करोड़ 69 लाख 74 हजार 660 रुपये की थी। इस बार बढ़कर 13 करोड़ 29 लाख 97 हजार 160 की हो गई है। उनके पास राइफल और बंदूक भी है।

लालगंज सुरक्षित सीट भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद नीलम सोनकर 1,47,01747 रुपये की चल और 6,22,16,101 रुपये की अचल संपत्ति की मालकिन हैं। उन पर 54 लाख की देनदारी भी है। नीलम के पास पति से अधिक संपत्ति है। सगड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी वंदना सिंह की संपत्ति पांच साल में दोगुनी हो गई है। उनकी चल संपत्ति 70.45 लाख और अचल संपत्ति 2.34 करोड़ की है।

विज्ञापन

सपा प्रत्याशी डॉ. संग्राम यादव की संपत्ति बढ़ी

अतरौलिया से सपा प्रत्याशी डॉ. संग्राम यादव की संपत्ति भी बढ़ी है। उनकी चल संपत्ति बढ़ कर 1.33 करोड़ और अचल संपत्ति में 52 लाख बढ़ कर 1.70 करोड़ की हो गई। आजमगढ़ सदर सीट से सपा प्रत्याशी विधायक दुर्गा प्रसाद यादव की चल संपत्ति घटी है।

2017 में दुर्गा प्रसाद यादव और उनकी पत्नी सुमन के पास कुल एक करोड़ 39 लाख 81 हजार 449 रुपये की चल संपत्ति थी जो घटकर एक करोड़ 28 लाख 11 हजार 494 रुपये हो गई है। अचल संपत्ति 17 करोड़ 79 लाख 30 हजार 311 की है। इन पर एक करोड़ 28 लाख से अधिक का कर्ज भी है। गोपालपुर सीट से सपा के उम्मीदवार नफीस अहमद के पास चल संपत्ति 51 लाख की है। अचल संपत्ति 86 लाख की है। 

 जौनपुर के मड़ियाहूं से सपा प्रत्याशी सुषमा पटेल लखपति हैं तो उनके पति रणजीत करोड़पति। सुषमा पटेल की कुल संपत्ति 41 लाख 50 हजार रुपये है। जबकि उनके पति रणजीत के पास एक करोड़ 95 लाख 47 हजार की प्रापर्टी है। शाहगंज से सपा प्रत्याशी व पूर्व राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई के खिलाफ कुल पांच मुकदमे हैं।

शैलेंद्र यादव के पास कोल्ड स्टोरेज भी है

रुपये - फोटो : PIXABAY
शैलेंद्र यादव ललई के पास कुल चल संपत्ति 64 लाख 74 हजार 24 रुपये और उनकी पत्नी के पास 34 लाख 71 हजार 676 रुपये की है। उन्होंने एक पिस्टल, एक रायफल और एक बंदूक ले रखी है। उनके पास 13 करोड़ 37 लाख और  पत्नी के पास  4 करोड़ 24 लाख 19 हजार की अचल संपत्ति है। उनके पास कोल्ड स्टोरेज भी है।

मल्हनी से सपा प्रत्याशी लकी यादव भी करोड़पति हैं, मगर उनकी पत्नी पुष्पा यादव उनसे ज्यादा धनवान हैं। कोल्ड स्टोरेज, पेट्रोल पंप सहित कई कामों से जुड़े लकी पर सात आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं। लकी के पास एक रिवाल्वर और एक राइफल है।

लकी के पास 46 लाख 31 हजार 454 और पत्नी के पास 65 लाख 20 हजार 345 रुपये की चल संपत्ति है। लकी के पास 5 करोड़ 22 लाख 50 हजार 633 और पत्नी के पास 11 करोड़ 62 लाख 65 हजार की अचल संपत्ति है। मल्हनी से भाजपा के प्रत्याशी व जौनपुर के पूर्व सांसद डा. केपी सिंह के पास राइफल और रिवाल्वर है। वह पेट्रोल पंप के मालिक हैं।  

उनके पास कुल चल संपत्ति 3 करोड़ 56 लाख 7 हजार 76 और पत्नी के पास 32 लाख 47 हजार की है। केपी के पास 13 लाख 27 हजार 666 और पत्नी के नाम 1 करोड़ 41 लाख 61 हजार 875 रुपये की अचल संपत्ति है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के खिलाफ दस्तावेजी अपराध का एक मुकदमा लाइन बाजार थाने में दर्ज है। उनके पास कुल चल संपत्ति 5 लाख 34 हजार 67 और पत्नी के पास 13 लाख 500 रुपये की संपत्ति है, जबकि कुल अचल सपत्ति 15 लाख रुपये की है। 

सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू पर छह मुकदमे

चंदौली की सैयदराजा से सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू पर छह मुकदमे हैं। उनके पास महिंद्रा, बोलेरो और स्कार्पियो हैं। पत्नी के नाम से आधा दर्जन लग्जरी वाहन और ट्रक है। कर्नाटक में आवासीय भूमि, दाल मिल प्लांट, दुर्गा केमिकल प्लांट, हैदराबाद में दो कमरों का कटरा, जेठमलपुर सैयदराजा में भी में आवास है। तीन लाख रुपये मूल्य की लामा पिस्टल है।

सैयदराजा से भाजपा प्रत्याशी सुशील सिंह के पास सुशील के पास लगभग 10 करोड़ रुपये से अधिक की जमीन व अन्य संपत्ति है। उनकी पत्नी किरन सिंह के पास भी करोड़ों की संपत्ति है। इसके अलावा 2.20 करोड़ रुपये के शेयर व कंपनियों के बांड हैं। बंदूक व राइफल भी है।

सोनभद्र में घोरावल से बसपा प्रत्याशी  मोहन कुशवाहा के पास 2.42 करोड़ की चल और डेढ़ करोड़ की अचल संपत्ति है। तीन लाइसेंसी असलहे भी हैं। जदयू की प्रत्याशी अनीता कोल के पास चार लाख के आभूषण हैं। पांच लाख की भूमि के अलावा आवास है।

जन अधिकार पार्टी की रानी सिंह के पास एक लाख नकदी, एक स्कूटी, पांच सौ ग्राम चांदी, 30 ग्राम सोन समेत कुल 8.35 लाख रुपये की चल संपत्ति है। उनके पति अरुण सिंह के पास 5.23 लाख की चल और करीब 10 लाख की अचल संपत्ति है।

भाकपा माले से नामांकन करने वाले सुरेश कोल मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपने पास 16 हजार रुपये की चल संपत्ति दर्शाई है। अचल संपत्ति के रुप में उनके पास दो लाख रुपये का एक मकान है। मिर्जापुर में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र से ज्यादा संपन्न उनकी पत्नी सरस्वती देवी हैं।

रत्नाकर मिश्र के पास एक करोड़ 61 लाख 91 हजार 257 रुपये है तो वहीं धर्मपत्नी के पास कुल संपत्ति दो करोड़ 12 लाख 49 हजार 165 रुपये की है। सपा प्रत्याशी कैलाश चौरसिया से ज्यादा उनकी पत्नी जानकी देवी हैसियत रखती हैं। जहां कैलाश चौरसिया की कुल अचल संपत्ति तीन करोड़ 48 लाख 50 हजार रुपये है तो वहीं उनकी धर्मपत्नी के पास तीन करोड़ 90 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। चल संपत्ति 44 लाख 99 हजार की है। उनकी पत्नी के नाम भी तीन करोड़ 90 लाख रुपये मूल्य की भूमि है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी अलका राय के पास टाटा सूमो, टाटा सफारी है

टाटा सफारी - फोटो : Social
 गाजीपुर की मुहम्मदाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी अलका राय के पास टाटा सूमो के साथ ही टाटा सफारी है। राइफल और पिस्टल भी है। जमानिया से सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह के पास एक लाख नगद तथा उनकी पत्नी के पास 50 हजार रुपये नगद है। उनके एक खाते में 5918100, दूसरे में 95779, तीसरे में 270494, चौथे खाते में 2354775 तथा उनकी पत्नी के खाते में 13900 रुपये जमा है। एक राइफल, रिवाल्वर तथा 12 बोर की एक बंदूक है।

जंगीपुर के बसपा उम्मीदवार डा. मुकेश सिंह के पास दो लाख रुपये नगद तथा उनकी पत्नी के पास एक लाख नगद है। जंगीपुर के सपा प्रत्याशी डा. विरेंद्र यादव के पास 75 हजार नगद तथा पत्नी के पास 25 हजार है। उनके एक खाते में 2551874.05, दूसरे 1500.97, तीसरे में 2603.20, चौथे में 183736.38 तथा पत्नी के एक खाते में 142930.74, दूसरे 30259 तथा तीसरे में 2374.47 रुपये जमा है। डा. विरेंद्र के पास सौ ग्राम सोना, एक राइफल, एक गन, रिवाल्वर तथा पत्नी के पास तीन सौ ग्राम सोना एवं एक रिवाल्वर है।

भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी के पास रिवाल्वर, रायफल और बंदूक भी है। कुल 52 लाख रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है। अचल संपत्ति तीन करोड़ 90 लाख रुपये है। औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर के पास इनोवा, स्कार्पियो, ट्रैक्टर आदि की 80 लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। रिवाल्वर और रिपीटर है। कुल 3.40 करोड़ की अचल संपत्ति है। मऊ की घोसी सीट से भाजपा उम्मीदवार विजय राजभर 3,87,000 की संपत्ति के मालिक हैं। जबकि उनकी पत्नी कुल 3,04,000 की मालकिन हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें