फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

up chunav 2022: पूर्वांचल में मंत्री अनिल राजभर, नीलकंठ, रवींद्र, गिरीश समेत 146 ने किया नामांकन  

Mon, 14 Feb 2022 09:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सातवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को सबसे अधिक आजमगढ़ में 28 ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
Up Election 2022 - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में सातवें चरण के विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को 146 नामांकन हुए। सबसे अधिक आजमगढ़ में अतरौलिया से सपा के संग्राम यादव, सगड़ी से भाजपा की वंदना सिंह, आजमगढ़ सदर से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव, लालगंज से सपा के बेचई सरोज, भाजपा की नीलम सोनकर समेत 28 ने पर्चा दाखिल किया।

विज्ञापन


 जौनपुर में शाहगंज से सपा के शैलेंद्र यादव ललई, जौनपुर सदर से भाजपा से राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, मल्हनी से सपा के लकी यादव, भाजपा से केपी सिंह, मड़ियाहूं से सपा की सुषमा पटेल, केराकत से सपा के तूफानी सरोजसमेत 26 ने नामांकन किया।

राणसी में भाजपा से तीन मंत्री शिवपुर से अनिल राजभर, दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी, शहर उत्तरी से रवींद्र जायसवाल के अलावा पिंडरा से कांग्रेस के अजय राय समेत 23 ने नामांकन किया। मऊ में सदर सीट से बसपा के भीम राजभर, सुभासपा से अब्बास अंसारी समेत 20, गाजीपुर में मुहम्मदाबाद से भाजपा की अलका राय, जमानिया से सपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सिंह समेत 15 ने परचा भरा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में छानबे  से कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी, मिर्जापुर सीट से भाजपा के रत्नाकर मिश्र, सपा के कैलाश चौरसिया समेत 14 ने पर्चा दाखिल किया। भदोही में औराई सीट से भाजपा के दीनानाथ भाष्कर, भदोही सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नाथ त्रिपाठी समेत 10,  सोनभद्र में 5, चंदौली में सैयदराजा से भाजपा के सुशील सिंह, सपा के मनोज सिंह डब्लू समेत 5 ने नामांकन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें