फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित कांशी राम आवास डीएवी में रह रहे युवक ने शनिवार की देर शाम साढ़े आठ बजे तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर के फराशटोला कदमघाट निवासी 30 वर्षीय भरत पुत्र धीरज सोनकर को कांशीराम आवास में कमरा मिला हुआ है। वह परिवार के साथ वहीं रहता था और कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सब्जी का दुकान लगाता था। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे अचानक वह कांशीराम आवास के तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का कारण पत्नी से किसी बात पर हुआ विवाद बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होते ही शहर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें