फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कुलपति ने सौंपी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय विकास की योजनाओं की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सोमवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय में विकास योजनाओं की रिपोर्ट सौंपी। सीएम ने कहा कि संस्कृत विश्वविद्यालय से ही संस्कृत का मार्ग प्रशस्त होता है। सदैव संस्कृत के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने एवं अन्य समस्याओं की जानकारी दी। महाविद्यालय की नियुक्तियों को शुचिता एवं पारदर्शितापूर्ण करने एवं समस्याओं के बारे में बताकर निराकरण के लिए बातचीत की। इस पर मुख्यमंत्री ने संस्कृत के सर्वांगीण विकास के पथ पर चलने तथा संस्कृत से ही भारतीय संस्कृति का उद्भव और विकास की बात कही। साथ ही विश्वविद्यालय के साथ-साथ संस्कृत महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति देने व अन्य सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें