फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: फाइलेरिया अभियान की जिम्मेदारी प्रधानों-कोटेदारों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में फाइलेरिया अभियान की जिम्मेदारी अब प्रधान व कोटेदारों के कंधों पर भी होंगी। स्वास्थ्य विभाग अभियान का लक्ष्य पूरा करने में इनका सहयोग लेगा। तय समय में लक्ष्य पूरा नहीं होने पर विभाग ने अभियान की समय सीमा एक सप्ताह और बढ़ा दी है। अब तक 60 फीसदी लोगों को ही फाइलेरिया की दवा खिलाई जा सकी है।
विज्ञापन

फाइलेरिया अभियान की शुरुआत 10 फरवरी को हुई थी। पहले ही दिन औराई ब्लाक के मल्लूपुर गांव में दवा खाने से कुछ बच्चों की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद अभियान की रफ्तार धीमी पड़ गई। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयास के बाद भी 20 दिनों में 60 फीसदी लोग ही फाइलेरिया की दवा ले सके। जिले में अभी भी 40 फीसदी लोगों को दवा खिलाई जानी है। अब प्रधान व कोटेदारों का सहयोग लेकर वंचित लोगों को दवा खिलाई जाएगी। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि ग्राम प्रधान व कोटेदारों के माध्यम से फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए जागरूक करेंगे। इससे अभियान का लक्ष्य हासिल करने में आसानी होगी। स्वास्थ्य विभाग भी सोशल मीडिया के जरिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें