बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित प्रशिक्षण शुरू
बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आधारित प्रशिक्षण शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बदलापुर। निपुण भारत मिशन के तहत बाल वाटिका से कक्षा तीन तक के बच्चों के लिए निपुण लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस प्रशिक्षण में कक्षा 4 और 5 के बच्चों को अपने कक्षा के अनुसार दक्षता हासिल करने के लिए अर्थात निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के संकल्प लिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर किया। प्रशिक्षक डॉ. ओम प्रकाश गुप्त, उमेश चन्द्र दुबे ,राज भारत मिश्र, राकेश कुमार पाल, कैलाश नाथ रजक तथा प्रथम संस्था से अमित कुमार श्रीवास्तव और शिवम कुमार है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने भी प्रतिभाग किया।