एनएसएस स्वयंसेवकों का बनारस स्टेशन पर स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसस) की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वाराणसी से दिल्ली तक निकली साइकिल यात्रा में शामिल स्वयंसेवक बुधवार को ट्रेन से वाराणसी पहुंचे। स्वयंसेवकों का बनारस स्टेशन जोरदार स्वागत किया गया। बीएचयू के छात्रों ने सभी का उत्साह बढ़ाया।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 17 अक्तूबर को बीएचयू स्थित मदन मोहन मालवीय भवन से निकली साइकिल यात्रा प्रयागराज, लखनऊ,कानपुर, कन्नौज ,फिरोजाबाद,आगरा होते हुए नई दिल्ली स्थित महात्मा गांधी समाधि स्थल पर राजघाट पहुंची।
31 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचने पर बीएचयू की टीम का स्वागत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा, राष्ट्रीय सेवा योजना के निदेशक जितेंद्र चड्ढा, प्रदेश की विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री नीलिमा कटियार के साथ ही रास्ते में पड़ने वाले विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने भी स्वागत किया। बुधवार को सुबह बनारस पहुंचने पर स्वयंसेवकों ने स्टेशन पर साफ-सफाई कर लोगों से स्वच्छता की अपील की।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बाला लखेंद्र ने बताया कि साइकिल यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को याद करना था। टीम में डॉ बाला लखेन्द्र,नीतीश कुमार सुमन , सुभाष सिंह, राहुल कुमार ,अभिषेक कुमार, तुषार मोहन, उपेन्द्र कुमार, दिव्य प्रकाश पाठक, शुभम कुमार, नवनित प्रताप सिंह, मनीष कुमार पांडे, सूर्यभान सिंह, मोनिश कुमार साह, अमरेश कुमार और आशु कुमार शामिल रहे।