फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ी, मठ में हुआ सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

Sun, 05 Jun 2022 12:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी परिसर में जाने की अनुमति नहीं मिलने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शनिवार को अनशन पर बैठ गए। अन्न-जल त्याग करने से उनकी सेहत बिगड़ रही है। उधर, ज्ञानवापी स्थित श्री आदि विश्वेश्वर की पूजा-पाठ, राग-भोग की मांग पर जिला जज की अदालत में कल सोमवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अनशन पर बैठे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी परिसर के वजूखाने में मिले कथित शिवलिंग की पूजा के लिए केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का अनशन जारी है। अन्न-जल का त्याग करने के कारण उनका वजन गिर रहा है और शुगर लेवल भी कम हुआ है। मठ में पुलिस की घेराबंदी बनी हुई है और हर आने-जाने वाले से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को मठ की ओर से जारी सूचना के अनुसार स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का 24 घंटे में तीन किलो वजन घट गया है। शुगर लेवल 144-133 पर बना हुआ है। डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद श्रीविद्यामठ के गेट पर ही आसन लगाकर बैठे हुए हैं और उनके मठ से निकलने पर पुलिस ने रोक लगा रखी है।

मठ में आने जाने वालों से पूछताछ के साथ ही उनका नाम-पता पुलिस नोट कर रही है। इस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आपत्ति जताई। इसको लेकर मठ के लोगों और पुलिस से कुछ देर तक नोकझोंक भी होती रही। बता दें कि ज्ञानवापी में मिले तथाकथित शिवलिंग की पूजा के लिए जाने का प्रयास करने पर प्रशासन द्वारा रोकने से क्षुब्ध होकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने शनिवार की सुबह से अन्न जल त्याग दिया है।

विज्ञापन

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि वह अपनी बात पर अटल हैं और महादेव का पूजन करके रहेंगे। ब्रह्मचारी हृदयानंद ने सुबह स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के स्वास्थ व शक्ति के लिए 1008 बार साष्टांग दंडवत प्रणाम किया। वहीं शाम को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। 

प्रशासन को दी सेहत की जानकारी

आश्रम की ओर से जारी सूचना के अनुसार अन्न-जल त्याग करने का असर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की सेहत पर पड़ रहा है। चार जून को उनका ब्लड प्रेशर 133-86 रहा, वजन 78 किलो था। वहीं पांच जून को उनका ब्लड प्रेशर 140-92 हो गया और वजन तीन किलो कम होकर 75 किलोग्राम हो गया था। 



शुगर का मरीज होने के कारण उनके शिष्य उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के सेहत में गिरावट के बारे में जानकारी दे दी है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर ज्ञानवापी स्थित श्री आदि विश्वेश्वर की पूजा-पाठ, राग-भोग की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता रमेश उपाध्याय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से वाद दाखिल किया है। दीवानी की अदालत ग्रीष्मावकाश के कारण बंद है। ऐसे में इस मामले को देखते हुए वाद की सुनवाई वेकेशन जज के न्यायालय में करने की मांग की गई। जिला जज की अदालत ने यह प्रार्थना पत्र स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए छह जून की तिथि मुकर्रर की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें