फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नागरी नाटक मंडली की ओर से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण 21 मई से

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नागरी नाटक मंडली की ओर से ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर ''नवांकुर'' 21 मई से शुरू हो रहा है। इस नवांकुर कार्यशाला में नाटक, गायन और नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये जानकारी शुक्रवार को कबीरचौरा स्थित नागरी नाटक मंडली न्यास की ओर से आयोजित प्रेसवार्ता में सचिव डॉ. अजीत सैगल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक महीने तक चलने वाली इस नाट्यशाला का प्रशिक्षण कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में किया जाएगा। कनिष्ठ वर्ग में 8 से 14 वर्ष के बच्चे और वरिष्ठ वर्ग में 15 से 50 उम्र के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। न्यास के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहता ने बताया कि प्रतिभागियों का चयन नागरी नाटक मंडली के विशेषज्ञों की ओर से किया जाएगा। शिविर में नाटक का प्रशिक्षण रंगकर्मी डॉ. रतीशंकर त्रिपाठी देंगे। गायन का प्रशिक्षण सुचरिता गुप्ता देंगे। ओडिसी नृत्य सुजाता महापात्रा के शिष्य राहुल मुखर्जी, कथक नृत्य जया बागची और भरतनाट्यम डॉ. दिव्या श्रीवास्तव सिखाएंगी। शिविर में भाग लेने के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 मई तक है। फॉर्म नागरी नाटक मंडली से लिए जा सकते हैं। इस दौरान न्यास के अध्यक्ष संजय मेहता, सुमन पाठक आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें