फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठे छात्र, प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, जानिए वजह

Thu, 11 Jul 2019 09:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फीस बढ़ोतरी के विरोध में उदय प्रताप स्वायत्तशासी महाविद्यालय के छात्रों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। छात्र कॉलेज के गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


छात्रों के हंगामे को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने पुलिस फोर्स भी बुला लिया लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे। देर शाम को मौके पर पहुंचे प्राचार्य ने आश्वासन देकर छात्रों का धरना समाप्त कराया।

छात्रों का कहना था कि बैक परीक्षा फार्म में 50 प्रतिशत शुल्क वृद्धि की गई है, जिससे महाविद्यालय में गरीब छात्र-छात्राएं शुल्क देने में असमर्थ हैं। इस संदर्भ में हम लोगों ने कॉलेज प्रशासन को कई बार अवगत कराया लेकिन कॉलेज प्रशासन ने हमारी बातों को अनसुना कर दिया और गरीब छात्र-छात्रायें शिक्षा को पाने में असमर्थ हो रहे है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है लेकिन उन्होंने कोई समाधान नहीं निकाला। प्राचार्य डॉ वीबी सिंह धरनारत छात्रों से मिलने पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। उन्होंने आश्वासन दिया कि छात्रों की मांग को प्रबंधक समिति के सामने रखेंगे और उसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें