फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में आफत की बारिश, चंदौली-जौनपुर में खाना बनाते समय दो महिलाओं की मौत, एक मासूम घायल

Thu, 11 Jul 2019 07:25 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली-जौनपुर
विज्ञापन
बारिश के कारण ढहा कच्चा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल में पिछले 24 घंटे से जोरदार बारिश हो रही है। इससे कई जगह आवागमन ठप हो गया है, तो वहीं इस बारिश ने दो महिला की जिंदगी छीन ली। ये मौतें चंदौली और जौनपुर जिले में हुई हैं।
विज्ञापन


चंदौली जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव की रहने वाली सविता(23) गुरुवार को अपने कच्चे मकान में खाना पका रही थी। खाना बनाने के बाद वह रसोई से निकलकर बगल वाले कमरे में जा रही थी।

इसी बीच कच्चे मकान में लगी बांस की बल्ली टूट कर उसके ऊपर गिर गई। सविता के साथ उसका पुत्र शिवा(2) जमीन पर गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने तुरंत मकान का मलबा हटाना शुरू किया। काफी कोशिश के बाद ग्रामीणों ने दबी मां और बेटे को बाहर निकाला।
विज्ञापन


परिजन दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले कर भागे। जहां डॉक्टरों ने सविता को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शिवा का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

शाहपुर गांव में मौके पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
वहीं जौनपुर जिले में पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग गांवों में कुल 31 कच्चे मकान ढह गए। मलबे में दबकर अनाज और गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। वहीं खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में मकान ढहने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई।

खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को सुबह मनेछा गावं में अमरावती(55) अपने कच्चे मकान में खाना बना रही थी, तभी कच्ची दीवार ढह गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें