फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Sonbhadra: जिले में एक साथ मिले इतने कोरोना मरीज, संक्रमितों में कोरोना योद्धा भी शामिल

Tue, 04 Aug 2020 04:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में भी कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इससे अब कोरोना योद्धा भी अछूते नहीं है। मंगलवार को एक पुलिसकर्मी समेत 57 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

विज्ञापन

सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज कोतवाली के एक पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही आज मिले 57 लोगों को मिला जिले में अब संक्रमितों की संख्या 693 हो गई है।


पॉजिटिव मिले लोगों में 410 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस अब 283 हो गए हैं। आज मिले मरीजों को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने की प्रक्रिया चल रही है, तो वहीं कुछ को होम आइसोलेशन कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी में मंगलवार की सुबह में एक अधिवक्ता सहित दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई, वहीं 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी पुष्टि कौशल राज शर्मा ने की है। इसके बाद कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3252 हो गई है, जबकि 1700 डिस्चार्ज और 68 की मौत के बाद अब एक्टिव केस 1484 है।

सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिली 105 रिपोर्ट में सुबह 11 बजे तक 20 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि लक्सा के लक्ष्मीनगर निवासी 65 वर्षीय और मनोहरपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। इससे संक्रमित मरीजों की बीएचयू में मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें