चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड ने किशोर को समझाया और फिर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के दुर्गाकुंड क्षेत्र स्थित सफाई बस्ती के संदीप कुमार ने बुधवार सुबह 10 बजे स्थानीय चौकी पुलिस को सूचना दी कि उनका 14 वर्षीय बेटा अमित कुमार मंगलवार की रात नौ बजे से घर से गायब है। सूचना पाकर तत्काल दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह कार्यवाही में जुट गए। सीसीटीवी के माध्यम से एक घंटे के भीतर ही किशोर का पता लगा लिया गया।
किशोर को लंका स्थित श्यामल रेस्टोरेंट के पास से सकुशल बरामद किया। अमित ने बताया की वह अपने पिता से बीती रात 10 रुपये की मांग की थी। पिता ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो वह नाराज होकर खुद ही कमाने की नीयत से निकल गया। चौकी प्रभारी दुर्गाकुंड ने किशोर को समझाया और फिर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।