फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की धोखाधड़ी का मामला: शाइन सिटी फर्जीवाड़े का एक आरोपी बनारस में गिरफ्तार, जूम मीटिंग से करता था कंपनी का काम

Fri, 24 Sep 2021 11:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी पुलिस की गिरफ्त में आया तारिक शाइन सिटी कंपनी के लिए अभी भी काम कर रहा था। कई माह से फरार चल रहे शाइन सिटी कंपनी के सीमएडी राशिद नसीम  की जूम मीटिंग में शामिल होता था। 
विज्ञापन
वाराणसी पुलिस की गिरफ्त में आया तारिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेशकों का करोड़ों रुपये लूटकर फरार शाइन सिटी कंपनी के एक सदस्य को वाराणसी की जैतपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी तारिक कई दिनों से ठिकाने बदल-बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस के मुताबाकि, तारिक शाइन सिटी कंपनी के लिए अभी भी काम कर रहा था। कई माह से फरार चल रहे शाइन सिटी कंपनी के सीमएडी राशिद नसीम  की जूम मीटिंग में शामिल होता था।

विज्ञापन


इस पूरे प्रकरण की जांच आईओडब्ल्यू की टीम कर रही है। कमिश्नरेट पुलिस बीते बुधवार से ही राशिद नसीम के संपर्क में रह चुके कर्मचारियों और एजेंटों की कुंडली खंगाल रही है। इनसे जुड़े कुछ और लोग जल्द पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।

बता दें कि प्रयागराज के करेली निवासी शाइन सिटी कंपनी के सीमएडी राशिद नसीम और आसिफ नसीम पर वाराणसी में तीन दर्जन से अधिक मुकदमे और 25-25 हजार का इनाम घोषित है। जबकि लखनऊ में 50-50 का इनाम घोषित किया गया है। दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमों की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2018 से फरार है शाइन सिटी का सीएमडी

कंपनी में डायरेक्टर शिवदासपुर निवासी अमिताभ श्रीवास्तव को पुलिस ने पिछले साल अक्तूबर माह में नई दिल्ली स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया था। आईओडब्लू वाराणसी इकाई से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार राशिद नसीम की पत्नी और उसकी एक महिला कर्मी की गिरफ्तारी से कई राज उजागर होंगे। वाराणसी में राशिद नसीम की पत्नी शगुफ्ता कई बार आई है और उसके कई लोग जानने वाले हैं।

 बनारस, लखनऊ समेत अन्य शहरों में लोगों के साथ धोखाधड़ी के आरोपी राशिद नसीम के बारे में बताया जाता है कि 2018 में वह देश छोड़ दिया। आईओडब्लू के अधिकारी के अनुसार, दोनों भाई राशिद और आसिफ अपना ठिकाना दुबई बना लिया है। वहां हीरे की ज्वेलरी और होटल कारोबार से जुड़ गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें