बीते दिनों चार्टर्ड एकाउंटेंट शशिकांत गुप्ता को भी गिरोह ने अपना शिकार बनाया था। इस दौरान वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह गहने और लैपटॉप लेकर फरार हो गया था। इसके बाद सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कराई गई। इस दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और पूरी जांच के दौरान आरोपित पकड़ में आ गए।
आरोपियों के पास से सोने के गहने समेत लाखों का माल भी बरामद हुआ। तमिलनाडु के मूल निवासी विजय, गोपी, संतोष और सूरज समेत वाराणसी के प्रह्लाद घाट निवासी ऑटो चालक राजेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अब सभी आरोपितों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी है।
पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश
- फोटो : सोशल मीडिया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों चार पहिया वाहन से मोबिल गिरने की बात कहकर हुई टपेपबाजी की कई घटनाओं को पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने गंभीरता से लिया। उन्होंने थानेदारों को ऐसी घटनाओं को रोकने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश जारी किए थे।
अब पुलिस आयुक्त ने अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा आपके वाहन से मोबिल गिरने, धुआं उठने, दरवाजे के पास नोट गिरने की बात कहे तो अलर्ट हो जाएं। पहले गाड़ी के विंडो को ऊपर करें। सेंट्रल लॉक करें तब वाहन से उतर कर चेक करें ।