कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद से ही मार्च माह से ही विद्यालयों में पठन-पाठन बंद किया गया था। जब केस कम हुए हैं तो 15 अगस्त के बाद से इसे खोले जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि अभी आधी क्षमता ही विद्यालयों में रहेगी, लेकिन शासन के आदेश के बाद से जिला स्तर पर विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया, समय सारिणी के अनुसार कक्षाएं चलाने आदि की तैयारियां चल रही हैं।