शिक्षक और अधिकारी जाते रहेंगे स्कूल
बेसिक शिक्षा अधिकारी अरविंद पाठक ने यह आदेश जारी किया है। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि सोमवार से पांच फरवरी तक केवल शिक्षक और कर्मचारी स्कूल आएंगे।
कई इलाकों में जाम की स्थिति
कुंभनगरी से काशी आने वाले भक्तों के कारण शहर के कई इलाकों में जाम की स्थिति बन जा रही है। जाम से बचने के लिए यात्री गलियों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन यहां भी दिक्कतें शुरू हो गईं। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे देर से स्कूल पहुंच रहे हैं।