फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा न करने पर स्कूल प्रबंधक ने छात्र के साथ किया ऐसा वर्ताव, सुनकर रह जाएंगे हैरान

Tue, 31 Oct 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
छात्र प्रांजल तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव स्थित मोती मेमोरियल कान्वेंट स्कूल में फीस जमा नहीं करने पर सोमवार को प्रबंधक ने कक्षा सात के एक छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। इससे उसका हाथ जख्मी हो गया। छात्र ने पिता के साथ जाकर थाने में प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव निवासी अजय कुमार तिवारी किसान हैं। उनका पुत्र प्रांजल तिवारी मोती मेमोरियल कान्वेंट स्कूल, गोधना में कक्षा सात में पढ़ता है।

अजय तिवारी का आरोप है कि सोमवार की सुबह जब प्रांजल स्कूल गया तो प्रबंधक राम दयाल बिंद ने फीस के लिए अपने कक्ष में बुलाया और डंडे से उसके हाथ पर मारना शुरू कर दिया। इससे उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, प्रबंधक ने प्रांजल से फीस जमा करने के लिए कहा और धमकी दी कि पिटाई की बाबत वह घर में किसी को न बताए अन्यथा फिर पिटाई होगी।

उधर, विद्यालय के प्रबंधक राम दयाल बिंद ने बताया कि छात्र कई दिनों से विद्यालय नहीं आ रहा था। इसलिए उसको हल्के से दो डंडे मारे गए थे। इस संबंध में सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।    
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें